






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2023। राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की श्रेणीवार रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष के लिए एसटी व एमबीसी में रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य तेजकरण चौहान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन आज 3 अगस्त से प्रारंभ होकर अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक है और छात्राएं अपनी एसएसओआईडी से ईमित्र द्वारा फॅार्म भर सकती है। चौहान ने बताया कि आवेदन पत्रों की ऑनलाईन सत्यापन की अंतिम तिथि 12 अगस्त होगी व 14 अगस्त को रिक्त स्थानों के लिए प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 19 अगस्त को मूल दस्तावेजों का सत्यापन एंव ईमित्र पोस्टिंग की अंतिम तिथि होगी। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 21 अगस्त को होगा व 22 अगस्त को विद्यार्थियों को विषय आवंटन कर दिया जाएगा।
एबीवीन ने दस्तावेज जांच की तिथि बढ़ाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी ने राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बीए प्रथम वर्ष के दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए कॉलेज आयुक्त के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत बावरी ने बताया कि कुछ दूर दराज के विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन करवाने से अभी वंचित रह गए है उन्हें एक मौका ओर दिया जाना चाहिए। इस दौरान लालचंद गोयल, बजरंगलाल, कानाराम सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहें।




