May 21, 2026
0000000000000

कल श्रीसत्यनारायण मंदिर में होगा गीता जयंती महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल बुधवार को गीता जयंती के अवसर पर श्रीसत्यनारायण (मूंधड़ा) मंदिर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में गीताजी के 18 अध्याय का वाचन कर स्वामी रामसुखदासजी महाराज के रिकॉर्ड प्रवचन को सुना जाएगा। मंदिर से जुड़े सदस्यों ने आयोजन का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। मंदिर प्रांगण में आयोजन की विशेष तैयारियां प्रारंभ हो गई है। श्रद्धालुओं ने प्रचार प्रसार भी प्रारंभ कर दिया है।
भाजपा ने तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। भाजपा ने तीर्थयात्रा पर जा रहें यात्रियों को गुलदस्ते के साथ शुभकामनाएं दी। एक माह की धार्मिक यात्रा में शामिल 65 यात्री विभिन्न स्थलों के दर्शन कर लौटेंगे। विधायक सेवा केन्द्र से भाजपा शहर महामंत्री महेश राजोतिया व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावणीयां ने गुलदस्ता भेंट कर यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हेमनाथ जाखड़,चम्पा लाल प्रजापत, नानूराम कुचेरिया,प्रेम सुख प्रजापत, कुशलनाथ गोदारा, ओम प्रकाश डूडी, दीनदयाल सोनी, सुखाराम प्रजापत, लिछू राम, करणी सिंह राजपूत, उदय भान सिरडिया,भागुनाथ सिद्ध, रामानंद प्रजापत, प्रभुराम घिंटाला सहित अनेक महिला यात्री शामिल रही।


महाकुंभ के दौरान चलेगी स्पेशल ट्रेन, गंगा आरती के दर्शन करवाने की व्यवस्था होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में आईआरसीटीसी द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 24 जनवरी को उदयपुर से रवाना होगी जो 29 को वापस उदयपुर ही पहुंचेगी। पांच दिवसीय महाकुंभ के दौरे के दौरान यात्रियों को कुंभ त्रिवेणी संगम, काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा आरती के दर्शन भी करवाए जाएंगे। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक योगेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि हर 12 साल में देश के चार पवित्र स्थान पर महाकुंभ आयोजित होता है। इस यात्रियों की सुविधा के लिए दो अलग अलग श्रेणी तैयार की गई है। इसमें स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 28,340 हजार रूपए प्रति व्यक्ति किराया है। इसमें एसी ट्रेन के अलावा एसी आवास और बस की सुविधा भी मिलेगी। वहीं इकोनॉमी स्लीपर श्रेणी के लिए किराया 20,375 रूपए रखा गया है। जिसमें यात्रा आवास आदि नॉन एसी सुविधाएं होगी। दोनों ही श्रेणियां में कंफर्म बर्थ के साथ साथ होटल आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रा 24 जनवरी को रवाना होकर उदयपुर, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, मथुरा, आगरा होते हुए 25 जनवरी को बनारस पहुंचेगी। यहां पर यात्रियों को गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे। 26 जनवरी को नाश्ते के बाद बस के द्वारा यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। प्रयागराज में पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए महाकुंभ ग्राम में टेंट में आवास, भोजन की व्यवस्था रहेगी। भोजन के बाद यात्रियों को कुंभ के लिए भेजा जाएगा। 27 जनवरी को यात्रियों को वाया रोड वाराणसी के लिए भेजा जाएगा। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर और तुलसी मानस मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात विश्राम वाराणसी में ही रहेगा। 28 जनवरी को ट्रेन के द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा व राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के दर्शन के बाद यात्रियों को लेकर ट्रेन वापस रवाना होगी। ट्रेन 29 जनवरी को वापस उदयपुर पहुंचेगी।