May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-03 at 21.52.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ में जुआघर पकड़ने की कार्रवाही में पुलिस ने 13 जनों को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सीओ निकेत पारीक के निर्देशों पर दो टीमों का गठन किया गया एवं बीदासर रोड़ पर सीमेंट फैक्ट्री के पास दबीश दी। यहां पर आम सड़क के पास ही जुआरियों ने जाजम जमा रखा था एवं दो अलग अलग समूहों में ताश पत्ती पर दांव लगा रहे थे। पहले समूह में इंदपालसर राईकान निवासी रमेश पुत्र गुमानाराम, श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी गिरधारी सिंह पुत्र भंवरसिंह, सुशील पुत्र मोहनराम, तारासिंह पुत्र किशनलाल, आडसर बास निवासी हमीद पुत्र मंजुर, शेरूणा निवासी लेखराम पुत्र पेमाराम व भंवरलाल पुत्र खेमाराम को पकड़ा गया। इन आरोपियों से 18820 रुपए जब्त किए गए। इसी प्रकार दुसरे समुह में ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे श्रीडूंगरगढ़ के जीवनचंद पुत्र रामुलाल, मोमासर बास निवासी राकेश पुत्र रामकुमार, इमरान पुत्र हबीब, कालूबास निवासी रामचंद्र पुत्र मोहनराम, इंदपालसर राईकान निवासी सेवाराम पुत्र भीखाराम, रीड़ी निवासी प्रभुराम पुत्र खिंयाराम को गिरफ्तार किया गया व इनसे 7000 रुपए जब्त किए गए। बताया जा रहा है इन लोगों को जुआ खिलाने के लिए सुरक्षित स्थान का हवाला देकर बुलाया गया था एवं यहां जुआघर चलाया जा रहा था। पुलिस इनके खिलाफ मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये रहे कार्रवाही में शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्रवाही करने वाले पुलिस दल में श्रीडूंगरगढ़ थाने से दो टीमें शामिल रही। पहली टीम में एसआई मोहनलाल मीणा, कांस्टेबल इन्द्रचन्द, जयप्रकाश, अशोक कुमार, रामनिवास व दूसरी टीम में एएसआई ग्यारसीलाल, कांस्टेबल अशरफ, कृष्ण, महेश शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस गिरफ्त में जुआ खेलते पकड़े गए युवक।