






11 मई को होगा विशाल रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 11 मई 2026 को हाइवे स्थिति सिद्ध धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजक अमरनाथ बलिहारा रीड़ी ने बताया कि दिवंगत कुमनाथ सिद्ध की स्मृति में 11 मई की सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। आयोजक ने युवाओं से किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर के प्रचार प्रसार के लिए युवा कार्यकर्ताओं की टोली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिविर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
हाइवे पर पलटा चारे से भरा ट्रेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर सुबह करीब 11 बजे लखासर के निकट चारे की झाल से भरा ट्रेक्टन पलट गया। गनीमत नहीं किसी को चोट नहीं आई। ट्रेक्टन श्रीडूंगरगढ़ से लखासर की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा की क्रेन बुलाकर उसे रास्ते से हटाया गया व आवागमन को सुचारू किया गया।

विधायक से मिलकर प्राइमरी स्कूल की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को धनेरू के मौजिज ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे और फुजलाई तलाई क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक तारांचद सारस्वत को ज्ञापन देकर इस क्षेत्र में नन्हें मुन्नों के लिए स्कूल नहीं होने व यहां के छोटे बच्चों के लिए निकटतम शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्राथमिक स्कूल खोलने की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेता आईदान पारीक सहित बागसराम नायक, ओमप्रकाश नायक, कन्हैयालाल नायक, छोटूराम नायक, पेमाराम नायक, जेसाराम नायक, गिरधारी नायक, महावीर नायक, रमेश नायक, कानाराम नायक, बादूराम बावरी, किशनाराम नायक, शंकर नायक, हरूराम नायक, मूलाराम नायक, कालूराम नायक व इंद्राज नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।




