May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ खास खबरें पढें एकसाथ एक नजर में और जुड़े अपने क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

गांव सोनियासर मिठिया में टयूबवेल कार्य प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में शहीद हेतराम गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियासर में विधायक कोटे से नए ट्यूबवेल का कार्य प्रारंभ हुआ है। सरपंच नंदकिशोर बिहानी की अगुवाई में ग्रामीणों ने नए टयूबवेल का कार्य पूजन के साथ प्रारंभ किय गया। इस दौरान लक्ष्मणराम ज्याणी, भंवरलाल ज्याणी, सत्यनारायण स्वामी, गोविंद मूंड, नंदलाल मूंड, लीलूसिंह, संग्राम ज्याणी, मोटाराम ज्याणी, भंवरलाल जोशी, शंकरलाल तरड़, नेमाराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में विधायक कोटे से स्कूल में ट्यूबवेल का कार्य प्रारंभ हुआ।

 

प्रधान कोटे दी ट्यूबवेल की स्वीकृति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा गांव धोलिया पहुंचे व ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए एक ट्यूबवेल बनवाने की मांग की जिसपर गोदारा ने प्रधान कोटे से शीघ्र ही नया ट्यूबवेल बनवाने की स्वीकृति दी। इस दौरान उपस्थित सरपंच किशन गोदारा, प्रेमाराम, लेखरामख्, लालाराम, रामचन्द्र, सहीराम, जोराराम, चेतनराम, रामरख,  मामराज, मांगीलाल, रामूराम, महीराम, परमाराम, सोहन राम, मुन्नीराम, नन्दराम, चुन्नीलाल, ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें व सभी ने पूर्व विधायक का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया में पूर्व विधायक ने दी नए ट्यूबवेल की स्वीकृति।

बेनिसर व पुनंदलसर में पुलिस ने ग्रामीणों से सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर के पंचायत भवन में सरपंच पार्वती देवी की अध्यक्षता में बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल बलवीर व कांस्टेबल माया ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में बलवीर ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए पुलिस का सहयोगी बनने की बात कही। माया ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से सचेत रहने की बात कही। इस दौरान ओशो जिज्ञासु सिद्ध, किसननाथ, उत्तमनाथ, रामकिशन, सहीराम, मोहनरा, मुन्नीराम, श्रवणसिंह, नीतूकंवर, मंजू, सुमित्रा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। गांव पुनदंलसर में सरपंच किसनाराम की अध्यक्षता में सर्तकता के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बीट कांस्टेबल बिरमा ने ग्रामीणों को शांति व सौहार्द बनाए रखने की बात कहते हुए कोई अप्रिय घटना होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। इस दौरान हनुमानाराम, प्रभुराम, बाबूलाल, बजरंग, भंवरलाल, एकता, खेताराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर में पुलिस ने बैठक का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुंदलसर में बैठक में शामिल हुए पुलिस कर्मी व ग्रामीण।

सखी सुरक्षा की बैठक आयोजित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आज कांस्टेबल बिरमा ने सुरक्षा सखी समूह सदस्यों की बैठक का आयोजन किया। बिरमा ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए युवतियों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि अनजान लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एड नहीं करें व उपयोग के दौरान सचेत रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सुरक्षा सखी की बैठक संपन्न हुई।