






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस में रमन आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंचे व जीएसएस की कार्यशैली को समझा। जेईएन सांवरमल ने बीकानेर और रतनगढ़ के 220केवी सप्लाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेप डाउन ट्रांसफॉर्मर की सहायता से 220केवी को 132केवी में बदला जाता है। तथा 132 को 33केवी मैं भी स्टेप डाउन करना बताया। जेईएन ने सर्किट ब्रेकर व ट्रांसफार्मर के सभी भागों के बारे जानकारी देते हुए सप्लाई कंट्रोल के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने विद्युत वितरण व प्रसारण के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कॉलेज के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने जी.एस.एस स्टॉफ का आभार प्रकट किया। इस दौरान छात्रों के साथ प्रशिक्षक राकेश परिहार, सूरतसिंह व धर्मेंद्र शामिल रहें।




