






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह है और विभाग हर रोज टीकाकरण की उपलब्धता के आधार पर युवाओं को टीके लगाए जा रहें है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि रविवार सुबह 120 युवाओं को सीएचसी में टीके लगाए जाएंगे। इन टीकों के लिए स्लॉट आज रात 9 बजे खुलेगा व जिन युवाओं का स्लॉट बुक होगा वही कल टीका लगवा सकेंगे।



