May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 16.42.26 (1)

दौसा में आयोजित बजट समीक्षा बैठक में शामिल हुए सुथार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को दौसा में राजस्थान के बजट 2025-26 में की गई घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी अधिकारी व विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए। सुथार ने बताया कि कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं के कुशल क्रियान्वयन व निर्धारित समय सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने दौसा में ली अधिकारियों को बैठक।

माकपा ने संघर्ष को मजबूत करने की रणनीति बनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को जिला पार्टी कार्यालय बीटीआर भवन में माकपा पार्टी की बैठक पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बतौर राज्य पर्यवेक्षक के तौर पर छगनलाल चौधरी एवं राम रतन बगड़िया उपस्थित रहे। जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने बताया कि बैठक में लूणकरणसर में नहरी पानी की मांग पर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे किसान आंदोलन, श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली तुलाई, बिजली, पानी तथा ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई। कृषि बीमा क्लेम के लिए आंदोलन तहसीलवार चलाने की योजना बनाई गई। इसके अलावा प्राइवेट बैंकों द्वारा गरीब लोगों के घर कुड़की करने का सीपीएम विरोध करेगी। पार्टी सदस्यता नवीनीकरण 2025 के तहत किसान, मजदूर, विद्यार्थी, नौजवान, महिला सहित विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में पार्टी में नई भर्ती की जाएगी। बैठक में डॉक्टर सीमा जैन, मुखराम गोदारा, अशोक शर्मा, बजरंग छींपा, जेठाराम लाखुसर, भंवरलाल मेघवाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

फूंका सीएम का पुतला, श्रीडूंगरगढ़ से शामिल हुए कांग्रेसी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसियों ने कोटगेट, बीकानेर पर शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीएम भजनलाल का पुतला फूंका। श्रीडूंगरगढ़ से युवा नेता हेतराम जाखड़ प्रदर्शन में शामिल हुए। जाखड़ ने टाइम्स को बताया कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित विधायकों के निलंबन का विरोध किया। यहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मंत्री अविनाश गहलोत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माफी मांगने की मांग की। इस दौरान संगठन के महासचिव नितिन वत्सस, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, वीरेंद्र बेनीवाल व लक्ष्मण कड़वासरा, मंगलाराम गोदारा, हाजी जियाउर रहमान आरिफ, शिवलाल गोदारा सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए।