






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। सिद्ध युवा महासभा का खेल उत्सव हनुमान क्लब में परमहंस संत सोमनाथ जी महाराज, महंत कतरियासर धाम बीरबलनाथजी व महंत हंसोजी धाम भंवरनाथजी के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि युवा जोश के साथ समाज के युवाओं में खेल मेलजोल बढ़ने से आपसी सहयोग भी बढेंगा। इससे पूर्व गुरू जसनाथजी के पूजन आरती के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सहयोगियों का आभार जताया। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने संबोधन देते हुए सभी युवाओं को एकजुट होकर समाज के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंच पर हनुमान क्लब प्रतिनिधि रजनीश स्वामी व राजेन्द्र पांडिया और वॉलीबाल कोच हनुमान सेवग कालू व गोपालदास भादानी, बीकानेर भी मौजूद रहें। आशीर्वाद देने पहुंचे संत सोमनाथ महाराज व महंत भंवरनाथ ज्याणी का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रामरतन हुड्डा व कोषाध्यक्ष ने सम्मान किया। महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया, कोषाध्यक्ष मदननाथ सांडवा, पवन भादू, किस्तूरनाथ, बलरामनाथ, बीरबलनाथ गोदारा, सांवतनाथ ज्याणी, नंदकिशोर गोदारा, धनराज ज्याणी, राजुनाथ गोदारा, हेतनाथ महिया व चैननाथ गोदारा ने सभी अतिथियों सहयोगियों का सम्मान किया गया। पत्रकार संजय पारीक, दीपक नागौर, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भी सम्मान किया गया। अतिथियों ने मैदान पर फीता काटकर व बॉल को हिट कर दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह में मंच संचालन विशाल स्वामी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में ये है सहयोगी, विजेता होंगे पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन को सफल बनाने में सिद्ध समाज के युवा उद्यमी सहयोगी बन कर अपना योगदान दे रहें है। सहयोगियों में भगवाननाथ कलवानियां, मदननाथ गोदारा सांडवा, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, मोतीनाथ जाखड़ लिखमादेसर, बिसननाथ मुंड सरपंच रावासर,बलवीर भादू मलकीसर बड़ा, मनोज सिद्ध पूनरासर, ओमनाथ जाखड़ नकोदेसर, नरेंद्रनाथ सिद्ध बेनीसर, लालनाथ सिद्ध कतरियासर, पूर्णनाथ महिया लिखमादेसर, मुकेश महिया जोगलिया, ओमनाथ सिद्ध घंटियाल बड़ी, सांवरनाथ सिद्ध खोडाला, मुन्नानाथ सिद्ध पांचला सिद्धा, शंकरनाथ कलवानियां लिखमादेसर ने अपना आर्थिक सहयोग दिया है। सभी सहयोगियों का भी शॉल साफा व प्रतिक चिह्न देकर सम्मान किया गया। वहीं विजेता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को नगद पुरस्कार व ट्राफियों से सम्मानित किया जाएगा।
समाज के मौजिज लोग जुटे व्यवस्थाओं में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभर से प्रतियोगिता में भाग लेने आई सिद्ध युवाओं की 32 टीमों व समाज के स्वयं सेवकों के रहने खाने की व्यवस्थाएं बाहेती भवन में की गई है। समाज के मौजिज लोग विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं में जुटे है व अपनी सेवाएं दे रहें है।
महासभा का तीसरा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2022 में सिद्ध युवा महासभा के चुनाव हुए थे। अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं इस कार्यकाल में प्रतिवर्ष समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह बीकानेर में आयोजित किया गया। 2 विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन जसनाथजी की बाड़ी में संपन्न हुए। इसके साथ ही तीसरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज हुआ है। तिलक नगर बीकानेर में एक टिन शेड का निर्माण भी इस कार्यकाल में हुआ। महासभा की युवा टीम के कार्यों की सराहना सभी अतिथियों व समाज बंधुओं ने की। समारोह व उद्घाटन मैच का लाइव देखने के लिए क्लिक करें लिंक पर:– https://www.facebook.com/share/v/1A4GctQ3bx/









