






2006 के 10वीं बैच के विद्यार्थियों ने किया गुरूजनों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2006 के 10वीं बैच के विद्यार्थियों ने अपने गुरूजनों का सम्मान किया। विद्यार्थी दल ने बैंड बाजों के साथ गुरूजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के संस्थापक मदनलाल चूरा व धनपतराय चूरा के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया। गुरू वंदना की गई। छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए व छात्राएं कार्यक्रम से लाइव जुड़ी। सभी गुरूओं का फुलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। गुरूजनों ने विद्यार्थियों का आभार जताते हुए विभिन्न व्यवसायों से जुड़े विद्यार्थियों के साथ जीवन अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने जीवन में सरल, सहज व वास्तविक बनकर जीवन को पूर्णता देने की प्रेरणा दी। वहीं छात्र वक्ताओं ने स्कूल परिसर की स्मृतियों को ताजा किया।

पीएमश्री राउमावि कितासर विधिक जागरूकता शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि कितासर में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने बच्चों को बाल अधिकारों, नागरिक संहिता सहित बाल उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। चौधरी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उर्मिला ने चौधरी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल के सभी विद्यार्थी व स्टाफ शामिल हुए।

24 सितंबर को रवाना होगा पल्लू पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के प्रसिद्ध माताजी मंदिर से आगामी 24 सितंबर 2025 को पल्लू पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ सदस्यों ने बताया कि आगामी 24 सितंबर, बुधवार को सुबह 7 बजे पल्लू माताजी के दर्शनार्थ मंदिर से श्रद्धालु रवाना होंगे। सदस्यों ने यात्रा तैयारी की बैठक ली अैर सभी यात्रा की तैयारी संबंधी जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों को दी। संघ की इस बार 19वीं फैरी होगी और संघ धूमधाम से रवाना होगा और इसमें शामिल होने के लिए देवी भक्त 9001040396 या 9413074561 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।




