






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। बुधवार शाम होते होते आमजन से जुड़ी 2 बड़ी सरकारी खबरे निकल कर आ रही है। पढ़े विस्तार से।
1- दीपावली छुट्टियों में हुआ बदलाव, शिक्षा मंत्री के थे यह आदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। बुधवार शाम को माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा इस साल की दीपावली की छुट्टियों में बदलाव करने के आदेश निकाले गए है। आईएएस सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पंचांग में पहले दीपावली का विद्यालयों अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर था। जिसे बदल कर अब 13 अक्टूबर से 25 अक्टूबर कर दिया गया है। याने छुट्टियां तो 12 दिनों की ही रहेगी पर दिनांक बदल दिए गए है। विदित रहे कि दीपावली पर्व की तैयारियों में बच्चे उत्साह से शामिल हो इसके लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पर्व के बाद के अवकाश के बजाय पर्व से पहले ज्यादा दिनों के अवकाश के निर्देश दिए थे। जिसकी पालना में बुधवार को यह आदेश निकाले गए है। हालांकि अवकाश शुरू होने से पहले 12 अक्टूबर को रविवार है इसलिए स्कूलों में 11 अक्टूबर को ही छुट्टियां हो जाएगी।
2- जीएसटी काउंसिल ने पारित किए 2 ही स्लैब, अनेकों सामान होगा सस्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। गत 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को तोहफे के रूप में जीएसटी के स्लैब में बदलाव कर बड़ी मात्रा में चीजें सस्ती करने की घोषणा की थी। और यह घोषणा बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में पूरी कर दी गई है। जीएसटी काउंसिल द्वारा अब 12 % ओर 28% के स्लैब को पूरी तरह से हटा कर केवल 5 % ओर 18 % का स्लैब ही रखा जाने का निर्णय पारित कर दिया गया है। अब कारों, दुपहिया वाहनों सहित 28% जीएसटी के दायरे में आने वाली बड़ी मात्रा में चीजें ओर सेवाएं 10% तक सस्ती हो जाएगी। जीएसटी की नई दरें आगामी 22 सितंबर को नवरात्रि घट स्थापना के साथ लागू होगी।





