June 11, 2026
01-2

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की जनसुनवाई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पूनरासर बालाजी मंदिर में विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की खुशहाली, प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। पूजा-अर्चना के बाद विधायक सारस्वत ने जनसंवाद कर आमजन की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट, विस्तारक मुकेश जोशी, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, भवानी तावणिया, मोहननाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, सीताराम सोनी, देवकरण पारीक डेलवा, श्याम बाहेती, श्रवण शर्मा बिंझासर, भागूनाथ सिद्ध सेरूणा, बहादुर सिंह राजपुरा, राजेंद्र सिंह पुन्दलसर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूनरासर से पुजारी निर्मल बोथरा, जगदीश पारीक, नत्थानाथ, भागीरथ, मुन्नीनाथ, ओंकारनाथ, रामेश्वर टांडी, बृजनाथ, उम्मेदनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार वर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, सीआई संध्या बिश्नोई सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं।

शिव मंदिर में विशेष पूजन, ओबीसी मोर्चा ने की देश की समृद्धि की कामना
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से श्रीडूंगरगढ़ स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं शिव अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अशोक महावर, पार्षद सत्यनारायण नाई, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक ओमप्रकाश नाई, मोमासर मंडल महामंत्री मेघराज सोनी, मालचंद सायच, नंदकिशोर नाई, श्रवण कुमार प्रजापत, पूर्व पार्षद मांगीलाल तापड़िया, रविकांत महावर, पूर्व पार्षद श्रीजी नाई, चांदरतन गोटिया, कन्हैयालाल शर्मा, कैलाशचंद पेड़ीवाल, रमेश कुमार माली, बंटी सिंधी, कुलदीप, लक्ष्मण प्रजापत, मदन गोपाल भारती, भरत गिरि, अनिल कुमार, राजकुमार पोकरणा, राजकुमार नाई सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी हेमराज पालीवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव अभिषेक संपन्न करवाया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।