






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2025। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ के बिजली विभाग से दो खबरें निकल कर सामने आ रही है। एक में जहां निगम अधिकारी शहर में बिजली कटौती की पूर्व सूचना देकर अपनी जिम्मेदारी निभाते दिख रहे है वहीं दूसरी में निगम अधिकारियों की उदासीनता का खामीयाजा किसानों द्वारा भरा जाना सामने आया है। पढ़ें दोनो खबरें एक साथ।
शुक्रवार सुबह होगी कटौती, जानें कब से कब और कहां-कहां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ 33केवी जीएसएस पर लगाए जा रहे पॉवर ट्रांसफारमर को चार्ज करने के कार्य में इस जीएसएस से जुड़े सभी फीड़रों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। शहर कनिष्ठ अभियंता सुमन ने बताया कि सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक 3.30 घंटे तक वीआईपी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, सेसामूं, रेलवे स्टेशन, बिग्गा आदि सभी छह फीड़र बंद रहेगें।
तीन दिनों से जला पड़ा है पॉवर ट्रांसफारमर, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में गांव रीड़ी की रोही स्थित हफाना जोहड़ 33 केवी जीएसएस पर गत 6 अक्टूबर को पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया। इस कारण जीएसएस से जुड़े चारों कृषि फीडर तीन दिनों से पूर्णतया बंद है। इन फीडरों के माध्यम से करीब 80 से अधिक कृषि कुंओं की सप्लाई बंद पड़ी है एवं बिजली नहीं होने से इन कुंओं पर अपनी ढ़ाणी बना कर रहे रहे सैंकड़ों किसान परिवारेां को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन ढाणियों में पीने का पानी तक समाप्त हो गया है एवं मोबाईल तक चार्ज नहीं रह रहे। किसान सहीराम नैण, रामचंद्र जाखड़, तोलाराम मेघवाल, श्रवण हरडू व ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस संबध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी गई है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा। ऐसे में किसानों में आक्रोश फैल रहा है।




