May 20, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। लंपी के कहर के समय में अनेक नागरिक गौसेवार्थ आगे बढकर सहयोग दे रहें है। क्षेत्र में आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के कार्यों से प्रभावित होकर दिल्ली प्रवासी प्रतापमल विमल कुमार नाहर परिवार के मुदित व उदित और सुमित नाहर ने 51 हजार रूपए की सहयोग राशि सौंपी है। समिति के सेवादारों ने नाहर परिवार का आभार व्यक्त किया। बता देवें क्षेत्र में गौसेवा के लिए समिति का उल्लेखनीय योगदान है।

बिग्गा में होगा जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज रात गांव बिग्गा में बिग्गाजी व हनुमानजी मंदिर मलाबास में बिग्गाजी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भजन गायक मूलचन्द चौधरी एण्ड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी तथा बिग्गा सहित आस पास की ढाणियों से भी ग्रामीण जागरण सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचेगे। आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।