May 21, 2026
0000000000000000000

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी, श्रीडूंगरगढ़ से बैठ सकेगी सवारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु महाकुंभ मेला 2025 के लिए श्रीगंगानगर-कोलकाता – श्रीगंगानगर पैसेन्जर सह पार्सल स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप) का संचालन किया जाएगा। गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-कोलकाता पैसेन्जर सह पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.25 व 26.02.25 को (02 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को 23.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 16.00 बजे आगमन व 16.10 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 08.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04732, कोलकाता-श्रीगंगानगर पैसेन्जर सह पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.25 व 02.03.25 को (02 ट्रिप) कोलकाता से रविवार को 09.05 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 11.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रायसिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ, लूनकरनसर, लालगढ, बीकानेर, नापासर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, रशीदपुर खोरी, सीकर, रींगस, चौमूं सामौद, जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, गोविन्दगढ, डींग, मथुरा, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन के संचालन से किसानों को अपने उत्पादन (किन्नू, संतरा, फल, अनाज आदि) को उचित स्टेशन तक पहुंचने में सहायता मिलेगी जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ की प्राप्ति होगी। इस रेलसेवा में 07 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय कुर्सीयान, 05 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड व 02 पार्सलयान डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब 15 फरवरी तक आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 12 फरवरी थी। प्रदेश में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन जमा नहीं करा पाने से शिक्षा विभाग ने तीन दिन आवेदन और लेने के निर्देश जारी किए। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक नरेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि कक्षा 5वीं के लिए 13 लाख 58 हजार विद्यार्थियों में से 24 हजार और कक्षा 8वीं के 12 लाख 77 हजार विद्यार्थियों में से 13 हजार ने बुधवार तक आवेदन नहीं किए। अब 15 तक आवेदन जमा करवा सकते है।