May 21, 2026
2023-specilssssssss

गांव से दीपावली का सामान लेने श्रीडूंगरगढ़ आ रहा युवक हाइवे पर हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर से युवक गांव से सामान लेने श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। युवक की मोटरसाइकिल हाइवे पर हनुमान धोरे के निकट एक गाय से टकरा गई। सड़क पर गिरने से 30 वर्षीय चुनाराम मेघवाल घायल हो गया। सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।
भूल से पी लिया जहर, विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक विवाहिता ने पानी के डिब्बे के पास रखे जहर के डिब्बे को उठाकर भूल से पी लिया और अपनी जान गवां दी। 24 वर्षीय माली देवी पत्नी राजेश जाट ने 14 अक्टूबर को भूल से जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे तुरंत उपजिला अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। विवाहिता ने ईलाज के दौरान गुरूवार को दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।