






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। गांव कल्याणसर नया में विधायक गिरधारीलाल महिया ने विधायक कोटे से करवाएं गए कुल 48 लाख के कार्यों का गौहितार्थ लोकार्पण किया। श्रीकृष्ण गौशाला समिति में एक चारा गोदाम व दो ट्यूबवैल के कार्य का समर्पण करते हुए महिया ने कहा कि ग्रामीण अंचल में हर घर गौसेवा में योगदान देकर गौशाला विकास में अपनी भूमिका निभाए तो सभी गौशालाए आत्मनिर्भर बन सकेगी। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा ने सभी का स्वागत किया और गौशाला समिति के अध्यक्ष नत्थूराम गोदारा, सचिव लक्ष्मणराम गोदारा, कोषाध्यक्ष सीताराम गोदारा, मंत्री तोलाराम गोदारा, भैराराम नाई ने सभी का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह में पीएचईडी के एईएन बृजमोहन मूंड, रामलाल जाखड़, किशनाराम सारस्वत, दुर्गाराम नाई, चेतनराम नायक, डालूराम मेघवाल, रेंवतराम सुथार, तुलछाराम गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल गोदारा, कानाराम गोदारा, कालूराम गोदारा, मनफूल गोदारा, भागीरथ गोदारा, हरिराम गोदारा, हरमानाराम गोदारा, बाबूलाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

शिव मंदिर के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के आड़सर बास वार्ड नं 29 में स्थित श्रीहरिराम बाबा मंदिर में जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करवाया गया। विधि विधान से पूजन से राजगुरु गोपाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण करवाया। इस दौरान पार्षद भरत सुथार, पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया, विक्रमसिंह कोटड़िया, गिरधारी तावणियां, सत्यनारायण सुथार, भंवरलाल तावणियां, तिलोकचंद हीरावत, पवन हिरावत, भागीरथ सुथार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें। महिलाओं ने मंगलगीत गाएं व मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण शर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली तथा सभी का आभार जताया।







