






अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक से मिले, मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2024। गांव लिखमादेसर में अघोषित बिजली कटौती की मांग को लेकर ओबीसी मोर्चा देहात के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिद्ध की अगुवाई में ग्रामीण सोमवार सुबह विधायक ताराचंद सारस्वत से मिले। सिद्ध ने बताया कि विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान मदन मेघवाल, विप्र फाउंडेशन बीकानेर के कोषाध्यक्ष गोविंद पारीक, लालनाथ महिया सहित अन्य मौजिज ग्रामीण वार्ता में शामिल हुए।

बीमा योजना में पारदर्शिता के साथ कार्य करने की मांग, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2024 । अभिनव राजस्थान पार्टी के बैनर तले दल के श्रवणसिंह पुदंलसर और बलवंत नाई ने किसान हित में आवाज उठाते हुए उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। श्रवणसिंह ने बताया कि राजस्थान के किसानों के लिए जारी फसल बीमा योजना के नियमों को पारदर्शिता से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वह किसानों के घर तक पहुंचे और उनकी फसलों की बीमा करें। परन्तु प्रशासनिक उदासीनता के चलते किसानों के बीमा की राशि तो काट ली जाती है परन्तु उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है। बलवंत नाई ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी किसानों के हित में पटवारी, कृषि अधिकारी को क्षेत्र में भेजें और किसानों के हितों के लिए कार्य करें। इस पर उपखंड अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।




