May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-06 at 17.32.37

स्थानीय सरकारी स्कूल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षण अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के तहत व्याख्याता पदों पर भर्ती निकली है। स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान, इतिहास, कम्प्यूटर विज्ञान पढ़ाने की पात्रता (संबंधित विषय में स्नातकोत्तर एवं बी एड) रखने वाले असेवारत इच्छुक शिक्षक व्हाट्सएप नं 97847 96784 पर अपना सी वी दिनांक 07.07.2025 तक भेज सकते हैं।

सेसोमूं स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षण कौशल में नवाचार को प्रोत्साहन देने की दिशा में, स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा से सार एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5 एवं 6 जुलाई को दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। सार पब्लिकेशन से आईं विषय विशेषज्ञ श्रीमती कामिनी सिंह ने मुख्य रूप से पाठ्यपुस्तकों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आधुनिक शिक्षण विधियों, कक्षा प्रबंधन और डिजिटल टूल्स के स्मार्ट उपयोग पर अत्यंत उपयोगी और संवादात्मक सत्रों का संचालन किया। कार्यशाला का जोर इंटरैक्टिव लर्निंग और डिजिटल उपकरणों के शिक्षा में उपयोग पर रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने सार पब्लिकेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला हमारे शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी रही है। हमें विश्वास है कि इससे शिक्षण गुणवत्ता में और निखार आएगा।