May 20, 2026
0000000000000000000

भाजपा शहर अध्यक्ष मिले देहात जिलाध्यक्ष से, की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने सोमवार को देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचायरिया से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को एकजुट व मजबूत करने के बारे में विचार विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान भवानी शंकर सैनी, कन्हैयालाल स्वामी, ईश्वर चौरड़िया, श्रीराम शर्मा ठुकरियासर भी साथ रहें।


एसएफआई के विद्यार्थी छात्र समस्या को लेकर निकालेंगे रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को छात्र संगठन एसएफआई ने रूपादेवी राउमावि की संगठन इकाई का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष अकरम काजी, सचिव रामदेव नायक को बनाया गया। इकाई द्वारा रूपादेवी राउमावि स्कूल व स्कूल के बालिका छात्रावास के बीच अवैध गली को बंद करवाने, स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर आगामी दिनों में रैली निकालने का निर्णय लिया गया। अकरम काजी ने बताया कि इस गली को बंद करवाने के लिए पूर्व में कई बार मांग उठाई गई है। इस गली के कारण छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी शंकाए मंडराती रहती है। ऐसे में इसे बंद करवाने की सख्त जरूरत है और ये मांग पूरजोर ढंग से प्रशासन के सामने उठाई जाएगी। बैठक में एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, कन्या कॉलेज की सुमित्रा रेगर, शौकिन काजी, दलीप प्रजापत, अशोक नायक, आलोक मेघवाल, ऋतिक मेघवाल सहित अनेक छात्र शामिल हुए।