






सज रहा है मंच व पांडाल, बाना में होगा आज रात विशाल जागरण, मूंडेल गाएंगे भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। गांव बाना में विशाल जागरण की तैयारियां जोर शोर से हो रही है। गांव के श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला प्रांगण में मंच व पांडाल सजाए जा रहें है और तैयारियां अंतिम चरण में है। समिति सदस्य सहित ग्रामीण आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे है। गौशाला प्रांगण में आज रात 8 बजे भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुण्डेल एडं पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी।
कल रवाना होगा वीर बजरंगी पदयात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास से वीर बजरंगी सालासर पैदल यात्री संघ कल सुबह सवा सात बजे रवाना होगा। इस बार संघ की 9वीं फेरी होगी व सभी पदयात्री एक जैसी गणवेश में यात्रा में शामिल होंगे। संघ की रवानगी धूमधाम से होगी। बाबा के पूजन, जयकारों के साथ संघ रवाना होगा और श्रद्धालु पुष्पवर्षा से पदयात्रियों को स्वागत करेंगे। बाबा के भक्त इस संघ में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8426867493 या 7410841844 पर संपर्क किया जा सकता है।





