May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश शनिवार को सभी सुपरवाइजरों को दिए। गोठवाल ने कहा कि सभी युवा स्वयं भी जागरूक होकर लोकतंत्र के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आगामी मतदान में भाग लेने के लिए अपना नाम अपने क्षेत्र के बीएलओ से मतदाता सूची में जुड़वाए। गोठवाल ने शनिवार को उपखंड कार्यालय के सभागार में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइरों की बैठक ली। बैठक में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मीणा ने सभी सुपरवाइरों को आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा नव मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए। मीणा ने विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी छात्रों को मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। मीणा ने सभी सुपरवाइजरों के रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली।