May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना सेंपल नहीं लिए जाने पर तबियत में अधिक परेशानी होने पर नागरिक बीकानेर जाकर सेंपल दे रहें है। आज कस्बे के वार्ड 6 में एक 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। बीकानेर में जारी रिपोर्ट में आज 202 पॉजिटिव आएं है। नागरिकों से अपील है कि वे मास्क का प्रयोग करें व सामाजिक दूरी बनाएं रखें जिससे क्षेत्र में कोरोना को फैलने से रोका जा सके।