May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 10.56.55

निजी शिक्षण संस्थान में निकली शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर में धीरदेसर रोड पर स्थित कस्वां स्कूल में योग्य व अनुभवी शिक्षकों व शिक्षिकाओं के पदों पर भर्ती निकली है। कक्षा 1 से 12वीं तक के हिंदी माध्यम विद्यालय में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक सहित व्याख्याता पदों पर भर्ती होनी है। निदेशक नरेंद्र कस्वां ने बताया कि कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए विज्ञान, राजनीति विज्ञान व भूगोल के लिए अनुभवी शिक्षकों की आवश्यकता जिन्हें योग्यतानुसार वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा एक से 12 तक प्रवेश प्रारंभ है। निदेशक ने क्षेत्र के अभिभावकों से स्कूल विजिट करने का आग्रह किया है जिससे वे सुरक्षित माहौल में उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था के बीच बच्चों का प्रवेश करवा सकें। बच्चों में शिक्षण के साथ सामाजिक मूल्यों के संवर्द्धन पर भी ध्यान दिया जाता है। जिससे वे देश के जिम्मेदारी नागरिक बन सकें।
आरपीएससी की अगस्त में 4 भर्तियां, 10,840 पदों के लिए आवेदन होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान लोक सेवा आयोग में चार भर्तियों के 10,840 पदों के लिए आवेदन इसी माह शुरू होंगे। इसमें पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए आवेदन 5 अगस्त से 3 सितंबर तक होंगे। वहीं एसआई के 1015 पदों के लिए आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे। प्राध्यापक एवं कोच के 3225 पदों के लिए आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे। वहीं वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पद के लिऐं 19 अगस्त से 17 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं इस माह में केवल एनालिस्ट कम प्रोग्रामर 2024 की परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को होगा। यह भर्ती 45 पदों के लिए हो रही है। परीक्षा में 7500 अभ्यर्थी बैठेंगे