May 19, 2026
times logo

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2020। राज्य सरकार ने बेरोजगारों के लिए लॉकडाउन में अच्छी खबर आई है। गृह रक्षा निदेशालय राजस्थान जयपुर ने जिला प्रशिक्षण केंद्रों/उप केंद्रों एवं सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों व कंपनियों में होमगार्डों (स्वयं सेवकों) 2500 रिक्त पदों पर नामांकन के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। होमगर्ड की भर्ती का यह विज्ञापन राजस्थान सरकार गृह विभाग की वेबसाइट पर 04-03-2020 को जारी किया गया था जिसके अनुसार, 07 अप्रैल 2020 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 06 मई 2020 तक आवेदन भरे जा सकेंगे।
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया/प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में लेटेस्ट सूचना विभागीय वेबसाइट/समाचार पत्रों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। आवेदकों को सलाह है कि अंतिम तारीख 06-05-2020 का इंतजार किए बिना समय पर ही ऑनलाइन आवेदन जमा करा दें।