May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। रीट भर्ती 2021 में सरकार द्वारा निकाले गए 31 हजार पदों को बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग करते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। महिया ने बेरोजगार युवाओं की मांग को समर्थन देते हुए ट्वीटर व फेसबुक पर भी रीट के पदों में बढ़ोतरी की मांग की है। महिया ने कहा कि भर्ती की घोषणा दिसम्बर 2019 में की गई थी एवं परीक्षा का आयोजन 2020 में होना प्रस्तावित था परन्तु कोरोना महामारी के चलते भर्ती का आयोजन लम्बित रहा। जिसके चलते अभ्यर्थियों की संख्या में लगभग 2 गुना बढोतरी हुई है। साथ ही अध्यापकों की पदोन्नतियों एवं सेवानिवृतियों के कारण शिक्षा विभाग में पदों की रिक्तियां भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष के लम्बे समयान्तराल के बाद रीट परीक्षा का आयोजन होने से आयु सीमा को देखते हुए भी लाखों अभ्यार्थियों की यह अन्तिम भर्ती परीक्षा है। इसलिए महिया ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के भविष्य को ध्यान में रखकर रीट भर्ती परीक्षा 2021 के पदों की संख्या को 31000 से बढ़ाकर 50000 करने की जाएं।