May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौ सेवा समिति के प्रांगण में भव्य धार्मिक महोत्सव के आयोजन की तैयारियां ग्रामीणों ने प्रारंभ कर दी गई है। समिति द्वारा युवाओं की टोलियां बना कर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। यहां आगामी 12 अगस्त से 18 अगस्त तक सप्त दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को कलश यात्रा से आयोजन का प्रारंभ होगा।

साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती करेंगी गौ कथा, आएंगे संत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सात दिवसीय आयोजन में सुप्रसिद्ध साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती द्वारा गौ कथा की जाएगी। कथा का समय दोपहर सवा बारह से शाम 4 बजे तक होगा। प्रतिदिन 4 बजे से 4.30 बजे तक संत प्रवचन होगा। यहां सत्यानंद गिरी जी महाराज तथा भरत शरण जी महाराज भी आएंगे।

भव्य जागरण का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 अगस्त की रात्रि गौशाला प्रांगण में ही भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजन कलाकार ओमजी मुंडेल व आकृति मिश्रा भजनों की प्रस्तुतियां देगी। बता देवें ये दोनों भजन कलाकार हमारे क्षेत्र में खासे लोकप्रिय है।

निर्माण कार्यों का होगा उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 अगस्त को ही गौशाला में नवनिर्मित निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। यहां माणकचंद, अशोक कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार एवं सीतादेवी मूंधड़ा द्वारा अपने पिता व माता की स्मृति में विशाल चारागाह का निर्माण करवाया गया है। इसका लोकार्पण भी संतों द्वारा किया जाएगा। भामाशाहों के सहयोग से निर्मित दीवार का भी लोकार्पण होगा।

पोस्टर का विमोचन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गौशाला में स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान भंवरलाल जोशी गंगाशहर, गौशाला अध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार, कोषाध्यक्ष मालाराम सारण, सचिव अगरसिंह, उपाध्यक्ष मूलाराम सारण, उपसचिव मदनलाल जोशी, उपाध्यक्ष मालसिंह, सदस्य हरिसिंह, भियाराम सारण, किशोरसिंह राठौड़, रेवतसिंह भाटी, देवीसिंह परिहार, अमरसिंह पडियार, करनाराम सुथार, आईदानराम सुथार, ओमदास स्वामी, कुंभाराम मेघवाल, मोहनराम नाईक, मनोज, डूंगरसिंह, शीशपाल सिंह, धर्मेंद्रसिंह, डूंगरसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह, तोलाराम, श्रीराम सोनी, धनराज स्वामी, मालाराम सारण, भंवरसिंह भाटी, करणी माता मंदिर के पुजारी ओमसिंह भाटी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।