August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में एक युवक को लड़ाई झगड़ा करते हुए हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बुधवार रात 151 में गिरफ्तार कर लिया। सुरेश कुमार ने बताया कि करणी माता मंदिर मोमासर बास निवासी राकेश कुमार सिद्ध एक अन्य युवक मनोज सारस्वत के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और राकेश से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया गया।