






गीता जयंति पर हुए मंदिरों में समारोह, घर घर हुए गीताजी के पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। कालूबास के रघुनाथ जी मंदिर और आड़सर बास के ठाकुरजी मंदिर में गीता जयंति समारोह पूर्वक मनाई गई। मंदिर में फूलों से सजावट की गई। पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सुबह से दोपहर तक गीताजी के पूरे 18 अध्याय का पाठ किया। पाठ के बाद महाआरती का आयोजन किया गया व भजन कीर्तन के साथ महाप्रसाद का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। दूसरी ओर घरों में भी गीताजी के पाठ किए गए व गीता जयंति मनाई गई।
कल सुबह 10 बजे पवित्र चावल के साथ निकलेगी शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर से कल सुबह 10 बजे पवित्र चावल के साथ शोभायात्रा निकलेगी। गाजे बाजे से श्रद्धालु मुख्य बाजार से यात्रा लेकर ठाकुरजी मंदिर पहुंचेगें। ठाकुरजी मंदिर में अयोध्या से आए चावलों को 2 क्विंटल पीले चावल में मिलाकर पूरे क्षेत्र में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का संदेश दिया जाएगा। विहिप की अगुवाई में शोभायात्रा की तैयारियां की जा रही है व बड़ी संख्या में विभिन्न मातृशक्ति संगठन भी यात्रा में भाग लेंगे।





