






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। जन्माष्टमी का पर्व संपन्न होने के साथ ही बाबा रामदेव की भक्ति का रंग चारों ओर छाने लगा है। गांव गांव से पदयात्रियों की रवानगी के मेले प्रारंभ हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ से पहला संघ मित्र मंडल संघ जहां गुरूवार को भव्य जुलूस के साथ रवाना होगा वहीं गांव रीड़ी से पदयात्री संघ आज रवाना हो गया है। बुधवार को गांव रीड़ी से मस्त मंडल संघ के युवा बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुए। संघ अध्यक्ष जयकिशन सारस्वत, संयोजक जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष मनोज जाखड़, व्यवस्थापक हेमराज सारस्वत, मामराज सारस्वत, ओमप्रकाश, नेमीचंद सहित अनेक पदयात्री रवाना हुए। मौजिज ग्रामीणों ने संघ के पदयात्रियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
गांव बाडेला से पहली बार रामदेवरा के लिए पैदल यात्री संघ गुरूवार सुबह 4 बजे धूमधाम से रवाना होगा। मंगलवार रात संघ सदस्यों की बैठक में संघ की रूपरेखा पर निर्णायक चर्चा की गई। अध्यक्ष गौरीशंकर पांडिया ने बताया कि बाबा रामदेव व करणी माता मंदिर से अलसुबह पूजा आरती के बाद संघ रवाना होगा। कोषाध्यक्ष ईशराराम ज्याणी, सचिव किसनराराम सहित कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ संघ रवानगी की तैयारियां पूर्ण कर ली है।
गांव दुसारणा से किसान पैदल यात्री संघ 31 अगस्त को शाम 4.15 बजे धूमधाम से रवाना होगा। बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा पदयात्रा की तैयारियां कर ली गई है। सभी ग्रामीण यात्रा में सहयोगी बन रहें है और गांव की खुशहाली के लिए अनेक युवा संघ में बाबा के दर्शन करने पैदल पहुंचेगे।
गांव आड़सर से श्रीश्याम प्रेमी पैदल यात्री संघ आगामी माह में 9 सितंबर को दोपहर 3.15 बजे श्यामजी मंदिर से माताजी मंदिर होते हुए रवाना होगा। संघ के सदस्यों ने जोर शोर से संघ की यात्रा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। अनेक युवाओं में श्याम बाबा के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं पाराशर मंदिर के पास कालू बास में खाटू श्यामजी के भव्य जागरण का आयोजन आज होगा। लखदातार ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोलकात्ता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल व नोखा के मुरली पारीक अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।




