May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर। क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों में क्षेत्रवासी रमे हुए है, आप भी पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से धार्मिक आयोजनों की खबरें एक साथ, देखें फोटो।

भागवत में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, सजाई वामन-बाली संवाद की झांकी

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। मोमासर बास के करणी गौशाला मोमासर बास में गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक राकेश पारीक ने वामन-बाली संवाद प्रसंग का उल्लेख किया एवं दानशीलता से नाम और यश की अमरता होने की बात कही। कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया एवं श्रृद्धालुओं ने इस मौके पर खुशियां मनाई। कथा में सजीव झांकिया भी सजाई गई व कथा में पहुचंने वाले गौसेवक गौसेवा में आगे आकर सहयोग कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। कथा सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालूओं ने किया गौसेवा में दान।

प्रवेश द्वार का होगा लोकार्पण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में बन रहे भव्य जसनाथजी मंदिर में प्रवेश द्वार का लोकार्पण आगामी 28 जनवरी को होगा। प्रवेश द्वार का निर्माण संत सोमनाथ महाराज एवं महं भंवरनाथ की प्रेरणा से लिखमादेसर के प्रवासी नागरिक धाड़ेवा परिवार द्वारा किया गया है। द्वार का लोकार्पण 28 जनवरी को अभिजीत मर्हुत में होगा एवं इस मौके पर सवामणी प्रसाद का वितरण भी भंडारे के रूप में किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। आगामी 28 जनवरी को लिखमादेसर की जसनाथजी बाड़ी़ के प्रवेश द्वार का होगा लोकार्पण।