May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। जिलाकलेक्टर नमित मेहता गुरूवार शाम को जिले के 27 सरपंचों से ई-मित्र प्लस के माध्यम से जुड़े और उनकी समस्याएं सुनी। इस वीसी में श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा क्षेत्र के गांव बाना, तोलियासर, पुन्दलसर ग्राम पंचायतों के सरपंचो ने भी भाग लिया। वीसी में बाना सरपंच रामरख बाना शाम 5 बजे से 8 बजे तक वीसी में जुड़ें रहें और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। बाना अपनी बारी आने का इंतजार करते रहें और नम्बर नहीं आने के कारण दुबारा मौका दिए जाने की बात कही। वहीं तोलियासर सरंपच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने जिलाकलेक्टर से कहा कि स्टेट हाइवे पर स्थित होने तथा विश्व रक्षक भैरव मंदिर होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ आते है। यहां स्टेट हाइवे पर दो-तीन स्पीड ब्रेकर बनवाएं जाएं जिससे दुर्घटनाओं की आंशका को कम किया जा सकें। इस पर जिलाकलेक्टर ने शीघ्र ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया। राजपुरोहित ने तोलियासर भैरव मंदिर से बिग्गा भैरव मंदिर तक डामरीकृत सड़क निर्माण की मांग भी की जिससे सैंकड़ो श्रद्धालुओं को राहत मिक सकें। इसका सर्वे करवाने की बात कलेक्टर मेहता ने कही। ग्राम पंचायत पुन्दलसर के सरपंच किसनाराम ने अपनी ग्राम पंचायत के गांव हेमासर को सड़क मार्ग द्वारा पंचायत मुख्यालय से जोड़ने की मांग की। किसनाराम ने कहा कि इससे हेमासर का जुड़ाव सीधा पुन्दलसर से तो होगा ही साथ ही इस रूट के सभी गांवों का नेशनल हाइवे से भी सीधा जुड़ाव हो सकेगा जिससे सैंकड़ो ग्रामीणों के लिए जिला बीकानेर जाने का मार्ग भी आसान होगा। इस पर जिलाकलेक्टर मेहता ने इसका सर्वे करवाने की बात कही। बता देवें बाना सरपंच अपनी बात नहीं कह पाएं जिससे उन्होनें दुबारा मौका दिए जाने की बात भी कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में जिलाकलेक्टर की वीसी में जुड़े सरपंच रामरख बाना सहित ग्रामीण प्रशासन।