






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। गर्मियां आते ही पसीने, पेयजल की कमी, घरों में गंदे पेयजल की सप्लाई के कारण स्किन, बाल एवं सौंदर्य सम्बन्धी रोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। लेकिन क्षेत्रवासियों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या रही है, कि यहां इन रोगों की नियमित चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साप्ताहिक सेवाओं के रूप में तो चिकित्सक आते है परंतु स्थाई विशेषज्ञ नहीं होने से क्षेत्रवासियों को खासी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। परंतु इस समस्या का अब समाधान कस्बे में विश्वसनीय सेवाएं देकर तेजी से बढ़ रहें धन्वंतरी हॉस्पिटल द्वारा कर दिया गया है। हाई स्कूल रोड पर स्थित इस अस्पताल में अब ड्रमोटोलॉजिस्ट डॉ विष्णु प्रताप सिंह की नियमित सेवाएं शुरू हो गई है। चर्म, बाल एवं सौंदर्य रोगों के लिए प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही स्किन से जुड़ी बीमारियां जैसे झांईयां, दाद, मुंहासे, दाग-धब्बे, खाज, खुजली, एलर्जी, मेलाज्मा, एक्जिमा, सोयायसिस आदि एवं गंदे पानी की सप्लाई के कारण बालों से जुड़ी बीमारियां जैसे बालों का झड़ना, गंजापन, रूसी भी बढ़ जाती है। अब धन्वंतरी चिकित्सालय में इन सभी रोगों का उपचार एवं अवांछित बालों को हटाने, केमिकल पिलिंग, एंटी-एंजिग, मस्से एवं तिल हटाने का उपचार उपलब्ध है। इसके लिए सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक चिकित्सालय में नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहती है और रोगियों को इंतजार भी नहीं करना पड़ता है। अपनी अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए क्षेत्रवासी हाईस्कूल रोड़ स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल पहुंच कर अथवा फोन पर 01565-222280, 8511909989, 6367414606 नम्बरों पर कॉल कर सकते है। विदित रहे कि धन्वंतरी हॉस्पिटल में एसी कॉटेज, वार्ड, एम्बुलेंस, नार्मल व सिजेरियन डिलवरी, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे, लैब एवं एक्स-रे सेवांए 24 घंटे उपलब्ध है।



