May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। बीएसटीसी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष खबर भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से आई है। आगामी 20 मई को बीएसटीसी की परीक्षा होगी और इससे पहले एकेडमी द्वारा तीन नि:शुल्क मेगा टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि बीकानेर जिले का कोई भी विद्यार्थी जो बीएसटीसी की तैयारी कर रहा है, वो इस नि:शुल्क मेगा टेस्ट सीरीज में शामिल हो सकेगा। इस श्रृंखला का प्रथम मेगा टेस्ट 3 मई को होगा। दूसरा टेस्ट 10 मई व तीसरा टेस्ट 17 मई को आयोजित होगा। टेस्ट सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। विद्यार्थी 3 मई की सुबह 9 बजे भैरूंजी मंदिर गली, मैन मार्केट श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी पहुंच कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। संपूर्ण सीरीज में टॉप रहने वाले प्रथम 10 विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों की सहायता करने और उनकी तैयारी मापने के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। यह टेस्ट सीरीज जिले भर के सभी विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क आयोजित की जाएगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए छात्र 8104531404 से संपर्क कर सकते है।