May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है एवं किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों के समक्ष स्थाई रूप से आ रही बिजली समस्याओं का शिघ्रताशिघ्र समाधान किया जाए। विद्युत निगम के चीफ अभियंता से यह आग्रह किया क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ने। विद्युत निगम चीफ एमआर मीणा शनिवार को जयपुर जा रहे थे एवं रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उन्हें रोका गया व किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ में चीफ का स्वागत किया एवं प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने भोजास जीएसएस, जाखासर 132 जीएसएस, पूनरासर राजपुरा 132 जीएसएस व श्रीडूंगरगढ़ से बिंझासर तक 33 केवी की नई लाइन आदि प्रस्तावित कार्यों को शिघ्र शुरू करवाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बिजली समस्याओं के समाधान हेतू लिए जालबसर, पूदंलसर में 33 केवी जीएसएस बनवाने, सिंधू जीएसएस में अतिरिक्त 5एमकेवी का पावर ट्रांसफारमर लगवाने की भी मांग की व लंबीत पड़े कृषि कनेक्शनों को भी जारी करने की आवश्यकता जताई। इस पर चीफ अभियंता एमआर मीणा ने प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी एवं शिघ्र ही कार्य शुरू होने की बात कही। साथ ही उठाई गई मांगों के संबध में भी शिघ्र स्वीकृतियां देने का आश्वासन दिया।