






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2022। क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पाराशर मंदिर में विप्र समाज ने आराधना समारोह का आयोजन किया। विप्र जनों ने यहां विधि विधान से परशुराम पूजन कर सर्व समाज के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की गई। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को अपने मन से अहंकार व अत्याचार मिटाने व समाज में इनके खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा लेवें। समारोह में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सर्व समाज के विकास व उन्नति की बात कही। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, पार्षद जगदीश पुरोहित, अरविंद चारण, श्यामसुंदर पारीक, विप्र तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर पुरोहित, विहिप अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजत आसोपा, भवानी प्रकाश तावनियां, संतोष बोहरा, सुरेंद्र चुरा, मूलचंद इन्दोरिया, श्यामसुंदर जोशी, आईदान पारीक, महावीर प्रजापत, महेश राजोतिया, लालचन्द आसोपा, मूलचन्द पालीवाल, वासुदेव शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहें। सभी ने जयकारे लगाते हुए समारोह की एक दूसरे को बधाइयां दी। इस दौरान सभी सदस्यों ने कालू रोड स्थित गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाया, सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए।







