






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2022। किसी की मौत का कारण बनने या किसी को घायल करने, पंछियों को मारने का कारण बने चाइनीज मांझा खरीदने या बेचने से पहले इंसानियत पर विचार करें। किसी परिवार का चिराग बुझने का दर्द महसूस करें और समझे की जो युवक असमय काल का ग्रास इससे बना है उसकी मौत का जिम्मेदार चाइनीज मांझा लेने और देने वाला दोनों ही है। ये मार्मिक अपील की है श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने नागरिकों व दुकानदारों से की है। मीणा ने कहा कि किसी नागरिक को चाइनीज मांझा बेचते या खरीदते किसी को देखे तो वह तुरंत तहसील कार्यालय में सूचना देवें। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने नायब तहसीलदार जयनारायण, गिरदावर चैनसिंह, सिटी पटवारी शंकरलाल जाखड़ की टीम बाजार में पतंग बेचने वाली दुकानों पर जांच कर रहें है। बाजार की सभी दुकानों की जांच की गई है परंतु कहीं चायनीज मांझा नहीं मिला है।




