May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। कोरोना से बिगड़ते हालात देखते हुए अब गांव अपने स्तर पर भी कोरोना जंग लड़ने व अपने गांव के नागरिकों को इस दानव से बचाने के लिए तैयारियों में जुट गए है। गांव उदरासर में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी की अध्यक्षता में ग्राम कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सोनी ने कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर की विस्तृत जानकारी दी और हर हाल में गाइडलाइन की पालना का आव्हान ग्रामीणों से किया। सरपंच किशनाराम गोदारा ने कहा कि ग्रामीणों के प्राणों की सुरक्षा के लिए हमें कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। बैठक में बाहर से गांव में आने वालों का टेस्ट करवाने, क्वारेंटाइन का पालन करवाने व टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्णय लिए गए। गांव में सामूहिक आयोजन सख्ती से बंद किए जाने पर चर्चा की गई। बीएलओ दुलदास स्वामी, भागीरथ मेघवाल, करनाराम गोदारा, अध्यापक भंवरलाल शर्मा , पंचायत सहायक श्यामसुंदर सारस्वत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भंवरी देवी, राजू , ममता, वार्ड पंच मोहनलाल मेघवाल , व राकेश कुमार मौजूद रहे और सभी ने कोरोना मुक्ति का संकल्प लिया।