May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में नासूर बने ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण की दिशा में पहला कदम आज डीपीआर की घोषणा के साथ उठ गया है। विधानसभा में बजट 2022-23 के अंतर्गत कस्बे के ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर की घोषणा सरकार ने कर दी है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने ये जानकारी देते हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दी है। महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ शहर की कटोरीनुमा बसावट को देखते हुए शहरवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे और लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस समस्या के समाधान की मांग की गई। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया। महिया ने बताया कि डीपीआर बनते ही श्रीडूंगरगढ़ शहर में सीवरेज व ड्रेनेज कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। महिया मुख्यमंत्री गहलोत का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।

नारसीसर-कुचौर अगुणी मार्ग पर बनेगा अंडरब्रिज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंडर ब्रिज की मांग करते हुए अपने खेतों के लिए रास्ता मांग रहें किसानों व ग्रामीणों के लिए भी आज राहत भरी खबर आई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि लगातार सरकार से इस अण्डरब्रिज का निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी जिसके लिए किसान भी धरने पर बैठ कर संघर्ष कर रहें थे। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अंडरब्रिज के निर्माण पर भी मुहर लगा दी है। बता देवें महिया ने भी विधानसभा सत्र के बाद इस मांग को पूरा करवाने के लिए किसानों के साथ धरने पर बैठने की घोषणा की थी। महिया ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।