May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-18 at 19.07.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2025। सोमवार रात को गांधी पार्क के पास एक फोन मिला, जिसे ईमानदार युवक ने उसके मालिक तक पहुंचा दिया गया है।
फोन के मालिक कालूबास निवासी विनोद पुत्र सीताराम सारस्वा ने वन प्लस का फोन लौटाने पर मुकेश सोनी का आभार जताया। सारस्वा ने खबर प्रकाशन के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए आभार जताया। सारस्वा ने कहा कि हर फोन में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पढ़ा जा रहा है। टाइम्स में प्रकाशन के तुरंत बाद ही सारस्वा ने सोनी से संपर्क कर लिया व उनकी दुकान पर पहुंचकर फोन प्राप्त कर लिया। सारस्वा ने बताया कि फोन की कीमत मायने नहीं रखती परंतु उसमें जो डॉक्यूमेंट और फोटो जरूरी थे। बता देवें मुकेश सोनी ने इससे पूर्व रोड पर मिला सोना, दो बार पर्स मिला जिसमें रूपए व डॉक्यूमेंट थे सभी सही मालिक तक पहुंचाए। हर बार सोनी की ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए मालिकों को सामान लौटाया है। सोनी ने बताया कि उन्हें लगता है कि कितनी जरूरत होगी सामान खोने वाले व्यक्ति को, तो उनका यही प्रयास रहता है, कोई सामान मिले तो वो मालिक तक पहुंचा दिया जाए। यहां मौजूद सभी लोगों ने टाइम्स व सोनी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुकेश सोनी ने लगातार पांचवी बार सड़क पर मिला सामान मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।