






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2020। कोरोना ने बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी.डी. कल्ला को अपनी चपेट में ले लिया है।
कोरोना की चपेट में अब लगातार अधिकारी व राजनेता आ रहे है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला के पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद वे तुरन्त एसएमएस अस्पताल पहुंच गए है। कल्ला के परिवार के कुछ सदस्यों के भी संक्रमित होने की खबर भी आ रही है। उनके परिवार की भी जांच की जा रही है।



