May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। बीकानेर में जयपुर रोड पर स्थित रिद्धि ह्यूंडई शो रूम पर 24 मार्च से 6 अप्रैल तक एक विशेष “समर एसी कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। गत 22 वर्षों से बीकानेर में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के साथ ही रिद्धि ह्यूंडई द्वारा शिविर में अनेक शानदार ऑफर्स दिए जा रहें है। इसमें वाहनों का फ्री एसी चेकअप, 5% छूट चुनिंदा एसी पार्ट्स पर, और एसी सर्विसिंग एवं रेफ्रिजेंट भरने की लेबर पर 15% छूट शामिल की गई है। इसके अलावा, व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग पर भी ग्राहकों को 15% छूट मिलेगी। संस्थान द्वारा ग्राहकों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए कैंप में मेकैनिकल लेबर (पीएमएस) पर 15% छूट का सीधा लाभ भी दिया जा रहा है। शिविर में ग्राहकों की सुविधा के लिए गाड़ी का फ्री पिक और ड्रॉप सेवा भी प्रदान की जा रही है। शोरूम सदस्यों ने बताया कि गर्मी के आगमन से पूर्व ये शिविर उपभोक्ताओं के लिए वाहन की सर्विसिंग का सही मौका है। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहक 7300098702, 9358866809 पर संपर्क भी कर सकते है। सदस्यों ने कहा कि रिद्धि ह्यूंडई सदैव ग्राहकों के विश्वास और संतोष को प्राथमिकता देता है और ऐसे में इस खास “समर एसी कैंप” का लाभ वाहन धारक जरूर उठावें।