May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। शिक्षा जगत से बड़ी अपडेट राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाओं को लेकर आई है। ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई तक आयोजित होगी तथा इसी दौरान प्रायोगिक परीक्षाएं भी होगी। परीक्षार्थी आरएसओएस की वेबसाईट से विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले लेवें। प्रवेश पत्र को प्रमाणित करवाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व फोटो युक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होना होगा। ओपन परीक्षाओं के केंद्र प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के लिए ई-पीसीपी शिविर मोबाइल ऐप के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थी 23/04/25 तक ऑनलाइन आयोजित हो रहें शिविर में ऑनलाइन प्रत्येक विषय का मूल्यांकन/प्रश्नोत्तर करने पर ही सत्रांक का लाभ मिलेगा और ये सत्रांक मार्कशीट में जुड़ेंगे। ऑनलाइन E-PCP शिविर नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को सत्रांक के नंबर नहीं जुड़ेंगे। सैनी ने बताया कि वेबसाइट: https://rsospcp.rajasthan.gov.in अथवा मोबाइल एप्लीकेशन: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.doe.rsos पर लॉगइन कर शिविर अटेंड कर सकते है।