May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 3.48.24 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ को जल्द आरएलपी अपना प्रत्याशी देगी और आरएलपी समर्थक 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। राजस्थान को बचाना है तो भाजपा व कांग्रेस से मुक्त करना होगा। बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, उपयपुर, टोंक, सीकर, चुरू व जोधपुर सहित कई जिलों में आरएलपी ताकतवर है। ये दावा आज श्रीडूंगरगढ़ में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने तेजा मंदिर में आयोजित जनसभा में कही। बेनीवाल ने केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकार को घेरते हुए स्थानीय विधायक को भी लपेटे में लिया। बेनीवाल ने कहा कि किसान, युवा, समस्याओं के लिए आरएलपी ने जमीन पर संघर्ष किया है। आज राज्य में पुलिस का मतलब अपराधियों में विश्वासः और आम जन में भय हो गया, इस व्यवस्था को सुधारना है। राज्य में पीने को पानी नहीं, बिजली नहीं, रोजगार नहीं है। राज्य में पेट्रोल डीजल सस्ता होना चाहिए। बेनीवाल ने किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी की याद दिलाई और कहा कि सत्ता के लिए लोग बाप बदल लेते हैं और मैंने किसान लड़ाई में सत्ता छोड़ दी। बेनीवाल ने बीदासर रोड पर रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर के लिए स्वयं द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए एक साल में इसे बनवाने की बात कही। बेनीवाल ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक राज में होकर भी जनता की बात नहीं कर पाए। वे पहले सरकार गिराने में और बाद में सरकार बचाने में व्यक्त रहें। उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध करने की बात भी कही। सभा में इंद्रा बावरी, प्रिया सिंह, विवेक माचरा, दानाराम घिंटाला ने भी संबोधित किया और इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, आरएलपी नेता मुकेश जाखड़, जावेद खान सहित आरएलपी समर्थक मौजूद रहें।
रोड शो फिका रहा, सभा में जुटे समर्थक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर से आकर बेनीवाल ने गौरव पथ से शहर में प्रवेश किया। शहर के मुख्य बाजार व मुख्य मार्ग से होते हुए तेजा मंदिर पहुंचे। इस दौरान बेनीवाल का रोड शो फिका रहा जिसकी चर्चा उनकी सभा के दौरान भी सुनाई पड़ी। सभा मे भी उम्मीद अनुसार भीड़ नही जुटी और इसका काऱण अभी तक प्रत्याशी घोषित नही करने की चर्चा रही। सत्ता संकल्प यात्रा रथ पर बेनीवाल के साथ क्षेत्र के डॉ विवेक माचरा, बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह व दानाराम घिंटाला तीनों मौजूद रहें।