






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अचानक मौसम बदल गया और आसमान में तेज गर्जना के साथ बादल बरसने लगे। हल्की बरसात से बाजार में कीचड़ फैल गया है। क्षेत्र के गांव आड़सर से लेकर सेरूणा तक प्राय: सभी गांवो में हल्की बरसात हुई है। आज खेतों में किसान परेशान हो गए है। कहीं कहीं किसानों की काटकर रखी गई मूंगफली भीगने से किसान चिंतित हुए है। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में किसान हरि जाखड़ ने बताया कि मूंगफली भीग जाने से काली पड़ जाएगी जिससे मूंगफली के भाव टूटेंगे और किसान को नुकसान होगा। जाखड़ ने बताया कि जैसलसर व बिग्गा रोही में तीन से चार अंगुल बरसात हुई है। क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण पूरे अंचल में हल्की ठंड प्रारंभ हो गई है। बता देवें आज सुबह बीकानेर में तेज आवाज के साथ एक मकान पर बिजली गिरी जिससे घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित पट्टियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गए है। भारतीय मौसम विभाग ने सर्दी के सीजन का पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। अलनीनो के असर से पश्चिमी विक्षोभों की आवृत्ति बढ़ने के कारण अक्टूबर में बरसात हुई है। इस बार नवबंर के पहले हफ्ते में ठंड का अहसास होने की बात कही गई है।








