May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। शुक्रवार रात हाइवे पर सीजराल रेस्टोरेंट के सामने एक पिकअप से मोटरसाइकिल टक्कर में बेनीसर निवासी युवक सहीराम की मौत हो गई। मृतक के चाचा बीरबलराम पुत्र पुरखाराम जाट ने पुलिस में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बीरबलराम ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसके भतीजे सहीराम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेनीसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र केसराराम जाट ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे वह और सहीराम गांव जाने के लिए अपने अपने साधन से एक साथ श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए थे। सहीराम अपनी बाईक पर आगे चल रहा था तथा ओमप्रकाश गाड़ी से पीछे चल रहा था। तभी सीजराल होटल के सामने रोड पर एक पिकअप के ड्राइवर ने लापरवाही से तेज गति में हमें ओवरटेक किया। पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे सहीराम की मोटरसाईकिल पिकअप गाड़ी से टकरा गई और उसे गंभीर चोंटे आई। चाचा बीरबल ने पिकअप चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।