September 6, 2026
WhatsApp Image 2026-09-06 at 17.57.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। गांव धीरदेसर से ठुकरियासर मार्ग पर एक तेज गति अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर पलट गई। मोची कुंआ के पास हुए हादसे में चार जने घायल हो गए और सभी घायलों को गांव के ही जागरूक लोग उपजिला अस्पताल लेकर आ रहें है।

सभी घायल ठुकरियासर निवासी है। घायलों में एक युवक श्रीभगवान को अत्यधिक चोटें आई है। वहीं चालक गजानंद भी चोटिल हुआ और एक महिला व एक बालक भी चोटिल हुए है।