






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार युवाओं की जिंदगी लील रही है। लगातार हो रहे हादसों के क्रम में शनिवार को गांव धर्मास के पास हुए हादसे ने एक ओर जिंदगी लील ली। शनिवार रात करीब 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर गांव धर्मास के पास बीदासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक मोटरसाइकिल सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस घटना में गम्भीर रूप से घायल दो जनों को बीकानेर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस ओर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचें। बताया जा रहा है कि तीनों जने बाइक पर सवार होकर बीदासर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे कि गांव धर्मास के पास उनकी टक्कर हो गई। घटना की अधिक जानकारी टाइम्स की अगली खबर में दी जाएगी।



