May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के आरोप में मुकदमे तो कई होते हैं लेकिन इस दहेज के मुकदमे की धमकी की आड़ में पति को प्रताड़ित करने का मामला शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में सामने आया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई में बताया कि कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास निवासी फारुख तेली ने अपनी पत्नी सबीना, साले साबिर, हीरो ओर अन्य 2-3 लोगो के खिलाफ जरिये इस्तगासे मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मुकदमे में फारुख ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी आये दिन उससे झगड़ा करती और झूठा दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देती है। गत 31 जुलाई को उसकी पत्नी ने उससे 1 लाख रुपये मांगे तो उसने अभी पैसे नही होने की बात कहते हुए मना किया ओर सो गया। आधी रात को दरवाजे की खड़खड़ाहट सुनी तो वह उठा। उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो सांडवा निवासी उसका साला साबिर, हीरो ओर अन्य 2-3 जने घर मे घुस आए और उसकी पत्नी के साथ मिल कर उसे पीटने लगे। आरोपियों ने उसके घर मे तोड़फोड़ की ओर टीवी, कूलर आदि तोड़ दिया। उसके पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया ओर थोड़ी देर में पुलिस आ गई। पुलिस उसे थाने ले गई और अगले दिन उसे छोड़ा। उसने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी वहां नही मिली। उनकी पत्नी अपने भाइयों के साथ मिल कर घर से 2.80 लाख रुपये नकदी, सोने चांदी के गहने चुरा ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।