May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2022। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले इसके लिए अधिकारी तत्पर रहें और साथ ही यह भी जरूरी है कि प्रशासन की मौजूदगी नियमों की पालना करवाने के लिए भी जनता को महसूस हो। यह संदेश दिया संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने। संभागीय आयुक्त शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ के एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के लिए क्षेत्र के दौरे पर रहे। नीरज के पवन पहले गांव लखासर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए और बाद में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां घुमचक्कर पर करीब 10 मिनिट तक यातायात और अतिक्रमण बाबत दिशा निर्देश देकर रतनगढ़ के लिए रवाना हुए। संभागीय आयुक्त ने नेशनल हाइवे एकदम क्लीन रखने और गाड़ियों का ठहराव नहीं होना सुनिश्चित करने को कहा।

स्लीपर बस पर कार्रवाई के निर्देश, सुबह से जुटें थे पुलिसकर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस दल गश्ती पर लगा रहा और वहां लगने वाले अस्थाई ठेलों को हटवाया। सर्विस रोड पर खड़ी गाड़ियों की हवा भी निकाली। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के दौरे के लिए पुलिसकर्मी सुबह से हाइवे खाली करवाने में जुटे रहे। लेकिन उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया जब संभागीय आयुक्त के पहुंचने के समय ही बीकानेर से जयपुर जाने वाली स्लीपर बस हाइवे पर आकर खड़ी हो गई एवं सवारियां लेने लगी। हाइवे पर बस को खड़ी देख संभागीय आयुक्त ने नाराजगी जताई और बस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके से बस को सीज करने के लिए थाने ले जाया गया लेकिन बाद में एक हजार रुपये का चालान काट के समझाइश के साथ बस को छोड़ दिया गया।

लखासर में ग्रामीणों से रूबरू हुए नीरज के पवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गांव लखासर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरपंच चंदा देवी खिलेरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में अतिथि रूप में शामिल हुए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन का साथ देने की बात कही। इससे पूर्व सभा में
एसडीएम डॉक्टर दिव्या चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व चिरंजीवी योजना में पंजीकरण करवाने, पेंशन सत्यापन करवाने की बात कही। सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीरज के पवन ने हाइवे क्लीन रखने के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में संभागीय आयुक्त ने ग्रामीणों से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने सर्विस रोड पर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए।